चर्चित एवं ईनामी बदमाश नरेश पांडेय ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

चर्चित एवं ईनामी बदमाश नरेश पांडेय ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के छतौनी बाजार स्थित बासमन नारायण टोला निवासी 10 हजार के इनामी नरेश पांडेय ने पुलिस दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

नरेश पांडे के विरुद्ध छतौनी, नगर और मुफस्सिल के अलावें पिपरा कोठी थाने में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त अभियुक्त ने छतौनी थाने में दर्ज कांड संख्या 390 / 26 के तहत कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। बताया गया है कि मामले में उसके घर पुलिस ने छापेमारी की थी। जिसमें कैश के अलावा कई अन्य सामान बरामद किए गए थे। नरेश पांडेय के विरुद्ध छतौनी थाने में ही 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा नगर में दो, मुफस्सिल में दो और पिपरा कोठी में एक मामले दर्ज है। उक्त घटनाओं में हत्या का प्रयास , जबरन वसूली, अपहरण,  आर्म्स एक्ट, चोरी और जालसाजी जैसे संगीन मामले शामिल है। बताया गया है कि हाल ही में पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात में नरेश पांडे के विरुद्ध 10 हजार का इनाम रखे थे। इसके अलावा पुलिस लगातार उक्त अभियुक्त की खोज में छापेमारी कर रही थी,  जिसके दबिश के बाद अभियुक्त ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page