पति ने पत्नी को कुदाल के बेट से मारकर बेहोश किया फिर गला दबाकर कर दी हत्या

पति ने पत्नी को कुदाल के बेट से मारकर बेहोश किया फिर गला दबाकर कर दी हत्या
Facebook WhatsApp

-शव को गड्ढा खोद कर छिपाया , पुलिस ने घटना का किया उद्भेदन, पति गिरफ्तार

मोतिहारी। ढाका थाना के करसहिया गाँव में विवाहिता की हत्या कांड का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कुंदन कुमार वृर्ता टोला मजिरवा गांव, लखौरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने मौके से कुदाल का बेट बरामद किया है। बताते हैं कि ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव में कुंदन कुमार 14 नवंबर की रात पहुंचा और पत्नी को मोबाइल और पैसा देने के नाम पर एक सुनसान जगह पर बुलाया। जहां से वह पत्नी को फुसलाकर एक पुआल  के ढेर के पास ले गया और बिना बेट वाले कुदाल से उसके सिर के पीछे वार कर दिया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई।

तत्काल कुंदन ने गला दबाकर पत्नी को मौत के नींद सुला दिया और तेजी के साथ उक्त कुदाल के बेट लगाकर गड्ढा खोदकर शव को गढ्ढे में छिपा दिया। मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सिकरहना डीएसपी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने इस घटना का तकनीकी जांच करते हुए हत्याकांड में शामिल पति को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मामले का उद्वेदन कर दिया है। टीम में डीएसपी के अलावा थाना अध्यक्ष ढाका राजरूप राय, इंस्पेक्टर  प्रवेक्षी अशोक साह , एसआई मो खलील , दीपक साह , मो शाहबाज आलम , राहुल देव वर्मा , रामाकांत सहित डीआईयू  शामिल थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page