जिला मुख्यालय सहित जिले भर में महावीरी झंडा हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न, कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं 

जिला मुख्यालय सहित जिले भर में महावीरी झंडा हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न, कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नाग पंचमी के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित लखौरा में भव्य महावीर झंडा का आयोजन किया गया इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने अखाड़े में शामिल होकर हनुमान जी के जयकारे के साथ एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर लोगों के दांत खट्टे कर दिए।

आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के बीच महावीर झंडा का आयोजन किया गया था, नतीजतन सभी समुदाय के लोगों ने इस त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतेजामत  किए गए थे। सभी संदर्भित थानाअध्यक्ष सहित भारी पुलिस वालों की मौजूदगी में महावीर झंडा के अखाड़ो का आयोजन एवं खिलाड़ियों का करतब पूरी तरह से उत्साह जनक रहा।

वहीं जिला मुख्यालय में आयोजित महावीर झंडा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी नतीजतन महावीर झंडा के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है सदर एसडीओ अरुण कुमार, डीएसपी दिलीप कुमार, नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, सहित छतौनी थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पुलिस बलों के साथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page