कल्याणपुर के वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, नाबालिग लड़की की शादी का मामला

कल्याणपुर के वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, नाबालिग लड़की की शादी का मामला
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की और एक युवक के कथित प्रेम प्रसंग का मामला इनदिनों चर्चा में है। बताते है कि  लड़की ने कथित तौर पर मोबाइल फोन के माध्यम से युवक आलोक कुमार को अपने घर बुलाया था। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा और शक होने पर प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। गांव में यह सूचना तेजी से फैल गई जिसके बाद दोनों को पंचायत के सामुदायिक भवन के समीप ले जाया गया।

इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी चर्चा की जा रही है जिसमें दावा किया गया है कि ग्रामीणों की मौजूदगी में आलोक कुमार ने कथित रूप से लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यहां बता दे कि वीडियो की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इस पूरे वीडियो और घटना का सही खुलासा पुलिस की तफ्तीश के बाद ही हो पायेगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाना ले गई। थाना प्रभारी विनीत कुमार के अनुसार, मामले में आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आए आरोपों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि इस मामले में लड़की की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है।जिसने लगभग आधे दर्जन को नामजद करते हुए आरोपित किया गया है। 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page