हरियाली सावन में सजीं कलवार समाज की महिलाएं, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
रक्सौल। कलवार महिला मंच के तत्वावधान में बुधवार को शहर के शंभू नगर में हरियाली सावन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंच की अध्यक्ष किरण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग और उमंग को जीवंत करते हुए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की आपसी सहभागिता और उत्साह देखते ही बन रहा था। सावन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा कि हरियाली सावन जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने-जुलने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलता है।
ऐसे कार्यक्रम महिलाओं में आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कलवार महिला मंच की ओर से आने वाले समय में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मंच की सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तीकरण और समाजहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यों को भी प्राथमिकता देने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने सावन की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं और भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया।
मौके पर उपाध्यक्ष लवली गुप्ता, महासचिव चांदनी गुप्ता, सचिव अनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष शालू गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष रानी गुप्ता, संगठन मंत्री रोशनी गुप्ता, नेहा गुप्ता, सिमरन गुप्ता, चंचल कुमारी, सलाहकार मेनका गुप्ता, अनिता देवी, ममता गुप्ता, संगीता जायसवाल, माही गुप्ता, शिबू देवी, नेहा कलवार, पूजा राज, रोहिणी साह, खुश्बू गुप्ता, सारिका गुप्ता, सीमु गुप्ता, रजनी देवी, अंतिमा कुमारी, गुड़िया देवी, श्वेता गुप्ता, पुष्पा देवी, बेवी गुप्ता, अंकिता गुप्ता, मधु देवी, खुशी कुमारी, आरती कुमारी सहित कलवार महिला मंच की सदस्य मौजूद थी।

