रक्सौल सूर्य मंदिर छठ घाट पर तैयारी अंतिम चरण में

रक्सौल सूर्य मंदिर छठ घाट पर तैयारी अंतिम चरण में
Facebook WhatsApp

भव्य पंडाल,आकर्षक विधुत व पुष्प सज्जा के साथ सेल्फी प्वाइंट होगा विशेष आकर्षण

पूर्वी चंपारण, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में रक्सौल शहर के मेन रोड स्थित शहर का धरोहर सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट को महापर्व छठ के लिए सजाने एवं संवारने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सूर्य मंदिर समिति द्वारा नगरपरिषद रक्सौल एवं रिपूराज एग्रो प्रा.लि. के सहयोग से सूर्य मंदिर परिसर स्थित घाट व तालाब की सफाई एवं साज-सज्जा का कार्य जोरो पर है।

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए घाट पर साफ – सफाई एवं आकर्षक पुष्प सज्जा ,विधुत सज्जा कार्य का भी अंतिम चरण में है । पंडाल में स्वच्छता एवं अगले महीने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ा़ने के लिए एक सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण कराया जा रहा है । हेल्प डेस्क एवं माईकिंग की भी व्यवस्था की जा रही है । इस मौके पर रक्सौल पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार एवं रक्सौल थानाध्यक्ष ने समिति द्वारा सूर्य मंदिर घाट को सजाने एवं सँवारने के कार्य का जायजा लिया तथा समिति के सदस्यों द्वारा कराये जाये कार्य पर संतोष व्यक्त किया ।

इस मौके पर समिति के राकेश कुशवाहा,राजू कुमार गुप्ता ,पवन किशोर कुशवाहा , आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं दीपक कुमार गुप्ता समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page