मोतिहारी पुलिस ने हथियार के जखीरे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने हथियार के जखीरे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में हथियार तस्कर उपेन्द्र सिंह के आलीशान मकान में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में हथियार,गोली,नगदी और शराब की बोतलें बरामद की है।


दरअसल एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव के दौरान खपाने के लिए हथियारों की एक बड़ी खेप जिले में लाई गई है। इस सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी, अरेराज डीएसपी और चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद, करीब दो सौ से अधिक पुलिस बल के साथ जितवारपुर स्थित उपेंद्र सिंह के घर पर चार घंटे तक छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कार्बाइन, एक राइफल, तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा और सौ से अधिक गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा, दो लाख रुपये से अधिक की नकदी और कई शराब की बोतलें भी बरामद किये गये।

पुलिस ने हथियार तस्कर उपेन्द्र सिंह और उसकी पत्नी को तत्काल गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।एसपी ने बताया कि पूछताछ में उपेंद्र ने बताया है,कि वह पिछले 20 वर्षों से कश्मीर में पेंटर का काम करता था और एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था। वह हथियारों की यह खेप किसी को सप्लाई करने वाला था।फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है।एसपी ने बताया कि पूरी पुलिस टीम को नगद व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page