सुल्तानगंज में पहली बार कांवरियो पर हुई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा,शिवभक्तो में भारी उत्साह

सुल्तानगंज में पहली बार कांवरियो पर हुई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा,शिवभक्तो में भारी उत्साह
Facebook WhatsApp

भागलपुर। बिहार सरकार के निर्देश पर सावन के दूसरे सोमवार को सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। सावन के दूसरे सोमवारी के पावन अवसर पर कांवरियों और श्रद्धालुओं के स्वागत में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।इस अलौकिक दृश्य को देखकर पूरा मेला क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हेलीकॉप्टर के जरिए अजगैविनाथ मंदिर परिसर, कांवरिया पथ, धांधली बेलारी और कांवरिया धर्मशाला सहित कई प्रमुख स्थानों पर आसमान से फूलों की बारिश की गई।

पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों पर जब आसमान से फूल बरसे, तो उनकी थकान दूर हो गई और वे उत्साह से झूम उठे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिले के आला अधिकारी खुद जमीन पर मौजूद रहे। भागलपुर की जिलाधिकारी (डीएम) अलंकृता पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतूलेश झा और सदर एसडीओ विकास कुमार ने अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचकर पुष्प वर्षा के पूरे कार्यक्रम का मुआयना किया।

इस विशेष आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए।मौके पर जिला और प्रखंड स्तर के दर्जनों प्रशासनिक पदाधिकारी तैनात रहे। इस अद्भुत और भव्य स्वागत को देखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हजारों की संख्या में कांवरिया और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने सरकार और प्रशासन की इस अनूठी पहल की सराहना की।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page