अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के दीपउ गांव स्थित तिरहुत मुख्य कैनाल के दक्षिण शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपउ गांव निवासी दल्लू राय के 35 वर्षीय पुत्र लखींद्र यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि लखींद्र यादव मठिया से अपनी बाइक पर सवार होकर कोटवा की ओर जा रहा था, इसी दौरान कैनाल के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को जाम कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन से मुआवजा की मांग कर रहे थे और दोषी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी करने पर डटे थे।

सूचना मिलते ही कोटवा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध में एसआई मुकेश कुमार ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे के बाद पूरे दीपउ गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित गश्त और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page