भवानीपुर के अमन राज बने असिस्टेंट कमांडेंट, यूपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता
संग्रामपुर। अमन राज ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया है। उनकी सफलता से गांव सहित प्रखंड में खुशी और जश्न का माहौल है।
अमन राज पिता विनोद कुमार बैठा शिक्षक और मां शिक्षिका अंजू कुमारी के पुत्र हैं। एक भाई और एक बहन में अमन बड़े हैं। प्रारंभिक शिक्षा नालंदा के सैनिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने पटना के एएन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2023 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यूपीएससी सीएपीएफ में ऑल इंडिया रेंक 206 प्राप्त कर परीक्षा में सफलता करते हुए परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया।
अमन राज ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े पिता शिक्षक बिंदा बैठा व बड़ी मां प्रेमशिला देवी और चाचा शिक्षक प्रमोद कुमार को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
सफलता पर प्रमुख सुनीता देवी के प्रतिनिधि नितेश कुमार, जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार द्विवेदी, उत्तरी भवानीपुर पंचायत के मुखिया रेणु देवी के प्रतिनिधि ओंकार प्रसाद जयसवाल, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रणधीर कुमार उर्फ नन्हे सिंह, निवर्तमान मुखिया राय सुबोध उर्फ मुनानी शर्मा, पैक्स अध्यक्ष मुकेश ठाकुर समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

