बाईकों की टक्कर में तीन की मौत
मोतिहारी। कोटवा थाना क्षेत्र के चिउटांहा में दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वही तुरकौलिया थाना क्षेत्र ने दूसरी घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाईक सवार महिला जख्मी हो गई। बताते है कि दोनों ही घटना शनिवार रात की है। कोटवा के चिउटाहा की घटना में एक मृतक की पहचान प्रकाश कुमार 18 वर्ष , पिता राजेंद्र पासवान ग्राम मथुरापुर , थाना तुरकौलिया और दूसरा विवेक कुमार 22 वर्ष , पिता स्व ध्रुव सहनी , ग्राम मथुरापुर तुरकौलिया के निवासी के रूप में हुई है।
कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि दो बाइकों की टक्कर में यह हादसा हुआ , जिसमें दो युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों को वहां से अस्पताल भेजा इस बीच उनकी मौत हो गई। वही तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि बाईक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई गई है।
मृतक कुंडव्चैनपुर थाने के टिकुलिया गांव का 41 वर्षीय संयोग राम बताया गया है।उक्त तीनों ही शव का पोस्टमार्टम नगर थाना की पुलिस द्वारा कराया गया। देर रात जिलधिकारी से आदेश प्राप्त होने के बाद नगर थाने के एसआई आशीष कुमार सिंह की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दी गईं।

