मारपीट के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी, एफआईआर दर्ज

मारपीट के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी, एफआईआर दर्ज
Facebook WhatsApp

-पुलिस ने त्वरित करवाई कर तीन आरोपियों को पकड़ा

तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजुराहां गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडे से मारपीट कर एक ही परिवार के तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना के संबंध में जख्मी महिला यशोदा देवी के आवेदन पर रघुनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  उसने आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम वह अपने दरवाजे पर थीं, तभी गांव के त्रिवेणी पटेल, सुरेश पटेल, अभिषेक पटेल, अभिनंदन कुमार, संजू देवी, बच्ची देवी, विनीता देवी और खुशबु कुमारी उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उन्हें जमीन पर पटक कर मारपीट की।

महिला ने बताया कि शोर सुनकर उनके छोटे पुत्र रंजन कुमार और पतोहू रंजना देवी बचाने के लिए पहुंचे, तो हमलावरों ने उन दोनों को भी बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से अभिषेक पटेल, सुरेश पटेल और अभिनंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।दारोगा नीलम कुमारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page