कांग्रेस नेताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन किया
मोतिहारी। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ईं. शाशिभूषण राय उर्फ गपू राय जी के अध्यक्षता में एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में हुई। इस अवसर पर अगस्त क्रांति एवं भारत छोड़ो आन्दोलन में शहीद हुए शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात सभी ने गांधी आश्रम में अवस्थित शहीद स्मारक एवं महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शहिदों को याद करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम अपने शहीदों के सपनों को अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं,इसे पूरा करने के लिए अभी भी हमलोगों को काफी प्रयास करने की आवश्यकता है।
मदन प्रसाद ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यक्रम में संगठन प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. विजय शंकर पांडेय, मदन प्रसाद, अजहर अंसारी, महिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, ऋषि सिंह, आबिद हुसैन, रूमा खान, रमेश श्रीवास्तव, अजय झा, आबिद हुसैन मुखिया, नन्द कुमार चौबे,मोख्तार आलम तथा की कांग्रेस जन उपस्थित थे।

