सशस्त्र सीमा बल ने निकाली साइकिल रैली, राष्ट्रभक्ति का दिया सदेश
रक्सौल।आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उदेश्य से 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा स्वास्थ्य व फिटनेस, पर्यावरण की रक्षा एवं ऊर्जा की बचत के प्रतिक “साइकिल रैली” का आयोजन किया गया।
“साइकिल रैली” के दौरान देशभक्ति गीत की गूंज में वाहिनी के अधिकारीगण, अन्य बल कार्मिक, बल कार्मिकों के बच्चे, स्थानीय युवाओं तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आये मीडियाकर्मियों ने भाग लेकर “भारत माता की जय” एवं “वन्दे मातरम्” जैसे नारों के माध्यम से वातावरण को देशभक्ति बनाया, जिससे स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह एवं उमंग देखते ही बन रहा था। “साइकिल रैली के आयोजन के उक्त अवसर पर नवीन कुमार साह, उप कमांडेंट, 47वीं एस. एस. बी. रक्सौल, रवि प्रताप वर्मा, उप कमांडेंट, खेम राज उप कमांडेंट उपस्थित थे।

