जिले के 13 बाल हृदय रोगियों को पटना रवाना किया गया

जिले के 13 बाल हृदय रोगियों को पटना रवाना किया गया
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सदर अस्पताल  परिसर से  जिले के विभिन्न प्रखंडो के 13 बाल हृदय रोगियों को उनके परिजनों के साथ 7 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर जयप्रभा मेदांता अस्पताल पटना मे रवाना किया गया।

इस सम्बन्ध में डॉ. शशि मिश्रा डीसी, आरबीएसके ने बताया की बिहार सरकार के सौजन्य से नि:शुल्क ईको जांच शिविर आयोजित की गईं है, जहां पूर्वी चम्पारण सहित बिहार के कई जिले से आए बाल हृदय रोगियों का नि:शुल्क जांच शिविर लगाकर किया जाएगा।

उन्होंने बताया की पीपराकोठी के एक फार्माशिष्ट मो. शमीम को भी भेजा गया, ताकि  मेदांता अस्पताल प्रबंधन से संपर्क स्थापित कर, बाल हृदय रोगियों की सहायता करें। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के अब तक 180 बच्चों की मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत नि:शुल्क सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जा चुकी है, तथा 100 से अधिक बाल हृदय रोगियों को दवाइयों से ठीक किया जा चुका है।

मौके पर डॉ. शशि मिश्रा डीसी आरबीएसके, डॉ. सरताज  आलम, फार्मासिस्ट मो. शमीम, प्रमोद कुमार, जौवाद हुमैन मोजूद थें।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page