पैरा लीगल वालंटियर्स के दो दिवसीय अभिमुखीकरण सह क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

पैरा लीगल वालंटियर्स के दो दिवसीय अभिमुखीकरण सह क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण,  एवं लॉ फाउंडेशन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में नव नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स  के लिए आयोजित दो दिवसीय अभिमुखीकरण सह क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 31 जुलाई 2026 को मोतिहारी सदर के पैरा लीगल वालंटियर्सो ने इसमें भाग लिया, जबकि  01 अगस्त को सिकरहना (ढाका) एवं अरेराज अनुमंडल के पैरा लीगल वालंटियर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।  

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल लगभग 200 पैरा लीगल वालंटियर्स ने सहभागिता निभाई। इसका उद्घाटन  सुरेंद्र प्रसाद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने किया। इस अवसर पर पुनीत कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, मोतिहारी एवं  नितिन त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उपस्थित थे।

अपने संबोधन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री  त्रिपाठी ने पैरा लीगल वालंटियर्स  की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएलभीएस न्याय और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। जिनका मुख्य दायित्व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित करते उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।

नतीजतन अपने कार्यों में संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए कार्य करना चाहिए। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझना, विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, पीड़ितों को उचित मंच तक पहुंचाना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना उनके कार्य करने के प्रमुख तरीके हैं। उन्होंने सभी पीएलभीएस  से अपेक्षा की कि वे समर्पण, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि विधिक सेवा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संसाधन व्यक्ति श्री सुनील झा, सामाजिक विशेषज्ञ द्वारा पैरा लीगल वालंटियर्स की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, पॉक्सो अधिनियम  तथा किशोर न्याय अधिनियम 

 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गतिविधि-आधारित एवं सहभागितापूर्ण सत्र आयोजित किए गए। उनके द्वारा दिए गए व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहे, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लॉ फाउंडेशन, पटना के डायरेक्टर डॉ. प्रवीण कुमार, श्री शुभेंदु शेखर, श्री आनंद बांसकर, सुश्री दीपशिखा एवं सुश्री रिया की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन से पैरा लीगल वालंटियर्स को अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिक जिम्मेदारी, समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोतिहारी द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page