बिहार के दानापुर-फतुहा के बीच 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी

बिहार के दानापुर-फतुहा के बीच 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-फतुहा रेलखंड पर 29 किलोमीटर लंबी मल्टीट्रैकिंग परियोजना को 976 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना से पटना रेलमार्ग पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी और यात्री व मालगाड़ियों का संचालन आसान होगा।रेल मंत्रालय के अनुसार, परियोजना के तहत दानापुर से पटना के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन, राजेंद्र नगर से पटना साहिब के बीच तीसरी रेल लाइन तथा पटना साहिब से फतुहा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी, देरी कम होगी और समय पर संचालन में सुधार आएगा।

परियोजना शुरू होने के पहले ही वर्ष में इस रेलखंड पर हर दिन 22 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें और 18 अतिरिक्त मालगाड़ियां चलाई जा सकेंगी। इसके साथ ही हर साल 52 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता भी बढ़ जाएगी।यह परियोजना दिल्ली-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-किऊल-भागलपुर-खन्ना-हावड़ा रेल मार्ग पर चल रहे क्षमता विस्तार कार्यक्रम का हिस्सा है।

यह मार्ग ऊर्जा, खनिज और सीमेंट की ढुलाई के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बक्सर जिले के चौसा में बन रहे 2120 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र के लिए भी इस रेलखंड की अहम भूमिका होगी।रेल मंत्रालय ने कहा कि इस परियोजना से बिहार में रेल ढांचा मजबूत होगा, माल ढुलाई तेज होगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page