युवाओं से माफी मांगने की बजाय खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्रीः कांग्रेस

युवाओं से माफी मांगने की बजाय खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्रीः कांग्रेस
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस मामले में देश से माफी मांगने की बजाय खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने विरोधियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं और झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को एनटीए में हुए पेपर लीक, छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई, राममंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद और नोटबंदी जैसे फैसलों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page