वित्त रहित शिक्षा नीति के विरूद्ध कांग्रेस का पदयात्रा,कचहरी चौक पर दिया धरना
– जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मोतिहारी। वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में चल रहे राज्यव्यापी महाआंदोलन का 19 वां चरण गुरुवार को पूर्वी चंपारण के कचहरी चौक पर आयोजित किया गया।
राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार मिल रहे जनसमर्थन के बाद मोतिहारी पहुंचे इस आंदोलन में वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य, कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं शिक्षा प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी दिखी।
धरना-प्रदर्शन के बाद शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई तथा जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने और शिक्षक समाज की वर्षों पुरानी मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की गई।
मुख्य वक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी प्राचार्य, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, जहानाबाद, प्रो. (डॉ.) संजय यादव ने कहा कि चार दशकों से वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें सम्मानजनक नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
वित्त रहित शिक्षक समाज अब अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो चुके है और यह राज्यव्यापी महाआंदोलन तबतक जारी रहेगा, जब तक सरकार वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर सभी वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन नहीं कर लेती है।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अफरोज ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल सदैव समाज के वंचित एवं संघर्षरत वर्गों के साथ खड़ा रहा है। वित्त रहित शिक्षक समाज की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत है।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों ने अपने समर्पण और सेवा से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को जीवंत बनाए रखा है। सरकार को अब उनके योगदान का सम्मान करते हुए वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए।यह आंदोलन केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिभूषण राय एवं अखिलेश दयाल ने की, जबकि मंच संचालन मदन प्रसाद कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष रोमा खान कांग्रेस सेवा दल, पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष संजय आचार्य, विजयकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार यादव, कृष्णा मेनन, मदन प्रसाद कुशवाहा, रमेश साहनी अशोक दुबे ऋषभ कुमार, अजय कुमार झा, राहुल शर्मा, संजय कुमार, शंभू सिंह, अवधेश सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, प्रेमनारायण शर्मा, सतींद्र राम , बिरेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार प्रताप, जयप्रकाश किरण कुशवाहा, इकबाल जफीर, रामप्रकाश तिवारी , मोख्तार प्रसाद गुप्ता, करुणानिधि दुबे, ओमप्रकाश कुमार, सतेंद्र राय, अशोक कुमार अत्रि, भोला प्रसाद सिंह, कामेश्वर गोसाई, अनिल कुमार, छयन्त प्रकाशौर्या यादव, राजीव रंजन राय, डॉ. गुंजन नारायण, विजय कुमार, संजय शर्मा, विजय प्रताप, प्रियांशु कुमार, अखिलेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, अरुण प्रकाश, राम कुमार, श्याम नारायण, संजय कुमार मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, धीरज कुमार राय, रवि रंजन, अवनीश कुमार, अरविंद कुमार मिश्र, राम कुमार सिंह, बृज नंदन सिंह, सत्यदेव कुमार, प्रो. शंभूनाथ शर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय प्रताप यादव, अभिजीत सिंह, दीपेश पांडेय तथा अनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विभिन्न वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, कांग्रेसजन एवं शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे।

