जुअे के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी,नगद समेत 11 गिरफ्तार

जुअे के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी,नगद समेत 11 गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ एक बड़ी कारवाई की है। पुलिस की विशेष टीम ने तेतरिया बाजार के पीछे स्थित एक आम के बगीचे में अचानक छापेमारी कर रंगे हाथों 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकद राशि, ताश के पत्ते और करीब एक दर्जन से ज्यादा बाइक भी जब्त की हैं।दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित एक बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है।जिसके बाद पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष पुलिस ने छापेमारी करते हुए उक्त स्थल की घेराबंदी की गई और जुआरियो को दबोच लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 38,533 रुपये नकद, 135 पीस ताश के पत्ते और 12 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राजेपुर और मधुबन थाना क्षेत्र के निवासी बताये गये हैं। छापेमारी के दौरान डीएसपी के अलावे राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ और मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय व पुलिस बल शामिल रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page