तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
Facebook WhatsApp

– 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रक्सौल। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को नगर प्रशासनिक भवन से कर्मचारियों ने अपनी  मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस शहर के मुख्य पथ स्थित नगर प्रशासनिक भवन से शुरू होकर कोइरिया टोला नहर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, बाटा चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। 

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा आंदोलन के प्रथम चरण के तहत मशाल जुलूस निकाला है। यदि सरकार  उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 30 जुलाई से राज्यभर के स्थानीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्रमुख तीन मांगों में स्थानीय निकाय कर्मियों का नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करना तथा एसीपी/एमएसीपी योजना का पूर्ण क्रियान्वयन करते हुए बकाया राशि का भुगतान करना शामिल है। 

मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से महेंद्र कुशवाहा, अभय कुंवर, वीरेंद्र पटेल, बलिराम यादव, कुणाल कुमार, सत्यप्रकाश कुशवाहा, बिनोद गुप्ता, प्रमिला देवी, गुड्डू मलिक, लड्डू मलिक, मीणा देवी, सीता देवी, रीता देवी, इंदु देवी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page