रघुनाथपुर गंडक कॉलनी मे छापेमारी,  मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उदभेदन

रघुनाथपुर गंडक कॉलनी मे छापेमारी,  मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उदभेदन
Facebook WhatsApp

– मिनी गन फैक्ट्री के संचालक पिता-पुत्र गिरफ्तार

 – दो कट्टा, पांच गोली व कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद 

मोतिहारी। पुलिस ने यूट्यूब से हथियार बनाने का तरीका सीखकर मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। रघुनाथपुर थाना पुलिस और तुरकौलिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरोह का मुख्य कारीगर पुलिस की छापेमारी से पहले फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार  को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का हथियारों की पूजा करते हुए फोटो मिला था। फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर घरबारी टोला निवासी हरेंद्र शर्मा है। हरेंद्र वर्तमान में रघुनाथपुर गंडक कॉलनी मे डेरा बनाकर रह रहा है।

मामले की जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हरेंद्र शर्मा के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से दो निर्मित देशी कट्टा, पांच गोली, कई अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। बरामद अर्धनिर्मित हथियारों मे कार्बाइन भी मिला है। मौके से मिनी गन फैक्ट्री के संचालक हरेंद्र शर्मा व उसका पुत्र प्रिंस कुमार पकड़ा गया।

डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में हरेंद्र शर्मा ने हथियार बनाने का तरीका यूट्यूब से सीखने की बात स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया कि  लॉक डाउन के दौरान  उसने यूट्यूब देखकर हथियार बनाने का प्रयास किया और बाद में इसे कारोबार के रूप में करने लगा। पुलिस के अनुसार, हरेंद्र ने इस अवैध कारोबार में कई लोगों के शामिल होने की जानकारी दी है।

छापेमारी के समय मौके पर पिता पुत्र मौजूद थे, जिन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले मे एफआईआर दर्ज कर मिनी गन फैक्ट्री के संचालक पिता पुत्र को पुलिस जेल भेजनें की तैयारी मे जुटी हुई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page