गायघाट हादसे में मृत चाचा-भतीजा के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, जताई संवेदना

गायघाट हादसे में मृत चाचा-भतीजा के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, जताई संवेदना
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के गायघाट में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में मारे गए चाचा-भतीजा मनु सिंह और शुभम सिंह के परिजनों से मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पूर्व मंत्री सह  विधायक कृष्णनंदन पासवान और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज सेवराहा गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने मृतकों के पिता पूर्व मुखिया मुरारी सिंह और अजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा और सदमा देने वाला हादसा है। परिवार ने अपने लोगों को खोया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। हालांकि, नियति के आगे हम सभी मजबूर हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने भी परिजनों को सांत्वना दी और घटना पर दुख व्यक्त किया। नेताओं ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, पूर्व मुखिया योगी सिंह, विवेक सिंह, आलोक ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page