सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर को सावन मास में ही कॉरिडोर से जोड़ने के लिए सीएम को बुलाने का करेंगे हर संभव प्रयास प्रयासः विधायक
-डियूटी में अनुपस्थित रहने वाले दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पर होगी कठोर कार्रवाईः डीएम
-परिंदा भी नहीं मार सकेंगे परः एसपी
अरेराज। प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में एक माह चलने वाले श्रावणी मेला का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गोविन्दगंज विधायक सह सचेतक राजू तिवारी, डीएम सौरभ सुमन यादव,एसपी स्वर्ण प्रभात, डीडीसी प्रदीप कुमार मंदिर महंत रविशंकर गिरी व नगर अध्यक्ष रनटू पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि सोमेश्वरनाथ महादेव को कॉरिडोर से जोड़ने के लिए सीएम से मुकलत किया हूं। सावन मास में ही प्रयास रहेगा कि सीएम को आमंत्रित कर घोषणा कराने का प्रयास सफल हो। व्यवसायी भी प्रशासन का सहयोग करे, विकास में बिना सहयोग के कार्य संभव नही होता है। जबकि डीएम ने कहा कि एक माह चलने वाले श्रावणी मेला की तैयारी मंदिर प्रबंधन व प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुबिधा के लिए सुरक्षा,स्वस्थ्य, शुद्ध पेयजल ,ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था किया गया है। 500 से अधिक मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की तीन लेयर में तैनाती कर दी गई है।
डियूटी में कोई भी पदाधिकारी बिना कंट्रोल रूम से छुटी स्वीकृति के अनुपस्थित पाए जाएंगे तो कठोर कार्रवाई किया जाएगा। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा की इतनी कड़ी व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नही मार सकेगा।
गर्भ गृह से लेकर पूरे मेला क्षेत्र सीसीटीवी के निगेहबानी में 24 घंटे रहेगा। इस बार महिलाओ के सुरक्षा को लेकर सादे लिबास में भी महिला सुरक्षा बल लगाए जाएगें। .ट्रैफिक के लिए अलग से कड़ी व्यवस्था की गई है। 300 सुरक्षा बल,70 पुलिस पदाधिकारी सहित 500 मजिस्ट्रेट तीन शिफ्ट में लगाये गये है।
जबकि शुक्रवार, सोमवार व त्रयोदशी को जिला से भी वरीय दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। मंदिर महंत महामंडलेश्वर रविशंकर गिरी द्वारा श्रद्धालुओ के सुविधा जनक जलाभिषेक की तैयारी को विस्तार से बताया। डीएम-एसपी व डीडीसी द्वारा ब्रेकेटिंग, निकास द्वार सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण कर पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया। मौके पर जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी ,प्रबुद्धजन सहित उपस्थित थे।

