राष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी चितरंजन कुमार की नियुक्ति उपरांत खेल पदाधिकारी ने सम्मानित किया
मोतिहारी। बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना तथा ‘उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली के तहत पूर्वी चंपारण के प्रतिभावान राष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी चितरंजन कुमार को समाहरणालय, मोतिहारी में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इस उपलब्धि पर बुधवार को जिला खेल कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी अंकित कुमार द्वारा खिलाड़ी चितरंजन कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला खेल पदाधिकारी ने चितरंजन कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस सम्मान समारोह के दौरान रमेश कुमार, लॉन बॉल संघ के जिला सचिव ज्याउल्लाह शेख़ तथा असीम सेराज ईशा मुख्य रूप से मौजूद रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

