प्रसिद्ध नरसिंह बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा पूर्वक संपन्न 

प्रसिद्ध नरसिंह बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा पूर्वक संपन्न 
Facebook WhatsApp

– विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मोतिहारी। श्री नरसिंह बाबा जीवन कल्याण संस्थान एवं श्री हनुमत धाम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 27 जुलाई 2026 को विधिवत श्री गणेश पूजन एवं रुद्राभिषेक के साथ हुआ। 28 जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ अखंड जाप का शुभारंभ किया गया। 29 जुलाई 2026 को हनुमान आराधना मंडली में सम्मिलित जगदीश बाबा एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किया गया। अष्टयाम में सम्मिलित आचार्य पंडित ओमप्रकाश बाबा एवं उनके मंडली के द्वारा किया गया, श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, गुरुपूजन तथा विशाल महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

जबकि संचालन नरसिंह बाबा मंदिर के मठाधीश  मुरारी पांडेय ने किया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में धर्म, सेवा, संस्कार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया। महामंडलेश्वर देवंती देवी एवं उनके समस्त सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री नरसिंह बाबा जीवन कल्याण संस्थान एवं श्री हनुमत धाम सेवा ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page