रक्सौल की आर्किटेक्ट रितु रानी को मिली मास्टर ऑफ डिजाइन की उपाधि

रक्सौल की आर्किटेक्ट रितु रानी को मिली मास्टर ऑफ डिजाइन की उपाधि
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर की प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट रितु रानी ने डिजाइन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा के सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 15 वें दीक्षांत समारोह में उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में विशेषज्ञता के साथ मास्टर ऑफ डिजाइन (एम.डेस.) की पोस्ट ग्रेजुएट उपाधि प्रदान की गई।

दीक्षांत समारोह में  सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, ऑकलैंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) डॉन फ्रेशवाटर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. तरुण खन्ना, राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अभिषेक एम. सिंहवी सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद थे।

यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं सांसद नवीन जिंदल ने सफल छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करते हुए उन्हें सत्यनिष्ठा, नेतृत्व, करुणा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। रितु रानी ने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी, देहरादून से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री प्राप्त करने के बाद काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) की सदस्यता हासिल की।

उन्होंने हैदराबाद की कॉग्निटो क्यूब में यूएक्स डिजाइनर, मुंबई में बालाजी टेलीफिल्म्स के लोकप्रिय धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर तथा पटना की वास्तु निर्माण कंसल्टेंट्स कंपनी में प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट के रूप में कार्य किया है।

उन्हें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और पूर्व विधायक पवन जायसवाल द्वारा डिजाइनिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। रितु रानी रक्सौल निवासी डेटा साइंस इंजीनियर सौरभ कुमार की पत्नी एवं शिक्षाविद् डॉ. स्वयंभू शलभ की पुत्रवधु हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page