डीआईजी हर किशोर राय ने सुगौली थाना का किया निरीक्षण
-सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
-लंबित कांडो के शीघ्र निष्पादन के आदेश
मोतिहारी। चम्पारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने सुगौली थाना एवं पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना एवं पुलिस अंचल परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की समीक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।
वहीं अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा आमजनों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

तत्पश्चात डीआईजी श्री राय अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही जवानों गॉड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षणोंपरांत उन्होंने बताया कि यह वार्षिक रुटिन निरीक्षण है। उसी के तहत आज सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस का इंस्पेक्शन किया। जिसमें कि आधारभूत संरचना और अभिलेख का निरीक्षण किया। उनके द्वारा अभिलेखों की समीक्षा की गई। तत्पश्चात लंबित कांडो त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए क्या तरीका अपनाये जा रहे है, उसका विश्लेषण करके उसको और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
जो भी कांड घटित हो रहे हैं, उसके उद्भेदन में क्या स्थिति है। उद्भेदन का परसेंटेज और हम लोग कैसे बढ़ा सकते हैं। उसके लिए विश्लेषण कर और मजबूत प्रयास किया जाएगा। इन्हीं सब के उद्देश्य से इंस्पेक्शन के साथ ही बैठक किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा की जाएगी और उसका आंकलन किया जायेगा।निरीक्षण के दौरान सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

