कृषि उत्पादन बाजार समिति में निर्मित भवनो का डीएम-एसपी ने औचक निरीक्षण किया 

कृषि उत्पादन बाजार समिति में निर्मित भवनो का डीएम-एसपी ने औचक निरीक्षण किया 
Facebook WhatsApp

-सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने का निर्देश 

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से  कृषि उत्पाद बाजार समिति (वि.) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार समिति में फेज-II के तहत निर्माण कराए गए विभिन्न भवनों का अवलोकन किया। उक्त अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया  कि फेज-II के तहत एक प्रशासनिक भवन, एक निबंधन कार्यालय एवं कर्मियों  के लिए एक कैंटीन का निर्माण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी को अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटवाने का निर्देश दिया वहीं निर्मित भवनों का हस्तांतरण की प्रक्रिया  यथाशीघ्र पूर्ण कराने निर्देश दिया। इस दौरान सहायक समाहर्ता एवं सहायक दंडाधिकारी राजकृष्ण झा , अनुमंडल पदाधिकारी सदर अरुण कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी  मनीष कुमार, सहायक निदेशक (शष्य), जिला कृषि विपणन पदाधिकारी  मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page