डीएम का 26 अंचल अधिकारियों पर चला डंडा

डीएम का 26 अंचल अधिकारियों पर चला डंडा
Facebook WhatsApp

-बंजरिया अंचल को छोड़ सभी के वेतन पर लगा रोक

मोतिहारी। अपर समाहर्त्ता के द्वारा सी.डब्लू.जे.सी, एम.जे.सी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। इस क्रम में पाया गया कि बार-बार निर्देश के बावजूद आज तक बंजरिया अंचल को छोड़कर शेष सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों  का प्रतिवेदन अप्राप्त है।

जबकि राजस्व महाअभियान की भी समीक्षा में भी पाया गया कि राजस्व महाअभियान के कार्यों में अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी के द्वारा कोई रूचि नहीं ली जा रही है। जाहिर है इस तरह से  कार्य के प्रति प्रशासनिक उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं सरकारी आदेश अवहेलना का द्योतक है।

लिहाजा जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बंजरिया अंचल के अंचलाधिकारी को छोड़कर शेष सभी 26 अंचलों के अंचल अधिकारियों एवं सभी राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है। वहीं निर्देश दिया है कि सी.डब्लू. जे.सी, एम.जे.सी एवं राजस्व महाअभियान से संबंधित प्रतिवेदन को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करते हुए  पत्र प्राप्ति के 24 घंटा के अंदर अपर समाहर्त्ता,  के माध्यम से जबाब प्रस्तुत करें।

दूसरी ओर जिलाधिकारी के द्वारा एक साथ 26 अंचल अधिकारियों सहित राजस्व अधिकारियों के वेतन पर रोक के आदेश के बाद अधिकारियों सहित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बरहाल देखना दिलचस्प होगा कि 24 घंटे के अंदर कौन-कौन से अंचलाधिकारी समुचित जवाब देते हैं, ऐसे में कोई अंचलाधिकारियों पर विभागीय गाज गिरने की संभावनाओं से इंकारा नहीं जा सकेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page