जननायक कर्पूरी ठाकुर सहित अंबेडकर छात्रावास की स्थितियों से अवगत हुए डीएम, संबंधित अधिकारियों को निर्देश
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास लुअठहां का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में छात्रो के कमरों एवं प्रांगण के साफ-सफाई का जायजा लिया तथा छात्रावास के पिछले भाग में उपजे जंगल-झाड़ी की यथाशीघ्र साफ-सफाई कराने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पंखा एवं अग्निशामक यंत्र आदि की व्यवस्था, शौचालय की नियमित साफ-सफाई का निदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा , सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय उपस्थित थे।
इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास संख्या-01 एवं 02 चांदमारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छात्रावास की साफ-सफाई का जायजा लिया, सभी छात्रावासी छात्रों के साथ बैठक कर छात्रावास में व्याप्त समास्याओं के निष्पादन हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया तथा छात्रों को शांतिपूर्ण महौल में बेहतर भविष्य बनाने हेतु प्रेरित किया।
छात्रों की मांग के आलोक में ऑनलाइन यूपीएससी कोर्स एवं अन्य आवश्यक पुस्तकें आदि की व्यवस्था के लिए निदेशित किया। वही जिला कल्याण पदाधिकारी एवं छात्रावास समन्वयक को नियमित रूप से छात्रावास का निरीक्षण करने के लिए निदेशित किया। उन्होने छात्रावास प्रांगण में 100 आसन वाले नवनिर्मित छात्रावास भवन का अवलोकन कर यथाशीघ्र हस्तानान्तरण कराने का निदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर अरुण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सदर मोतिहारी जितेंद्र कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, कोटवा आनंद मोहन बिहारी एवं छात्र उपस्थित थे।

