जन्माष्टमी पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गौरिया मठ में की पूजा-अर्चना

जन्माष्टमी पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गौरिया मठ में की पूजा-अर्चना
Facebook WhatsApp

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर पटना के गौरिया मठ में पूजा-अर्चना की।तत्पश्चात वे मंगल तालाब गए, जहां उन्होंने झांकियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों और बिहारवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आज पटना के लोग साथ मिलकर धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं। जन्माष्टमी प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म की तिथि है। इस अवसर पर यह आदर्श ध्यान में आता है कि अधर्म पर धर्म की विजय हो, जिसे सभी संकल्प के रूप में लेते हैं। हम सभी प्रभु श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मना रहे हैं,हम कामना करते हैं कि श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।

बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि बाढ़ बिहार के लिए हमेशा एक समस्या रही है और इस बार भी सरकार अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं स्थिति को सामने से देख रहे हैं और समीक्षा कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि वे हर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page