कलयुगी पुत्र ने सोये अवस्था में गड़ासी से काट कर वृद्ध मां को मौत के घाट उतारा

कलयुगी पुत्र ने सोये अवस्था में गड़ासी से काट कर वृद्ध मां को मौत के घाट उतारा
Facebook WhatsApp

-खुद हत्या कर पुलिस की बुलाया,बड़े भाई को फ़ंसाने का साजिश नाकाम

डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के सरैया बदुउरहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने  मां की गडासी से काट काट कर उसकी नृशंस हत्या का दी।

मां के सिर और छाती पर बार-बार वार कर दर्दनाक हत्या कर देने की बात बताई गई है। घटना डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरेया बदुरहा पंचायत के वार्ड 12 की है। बताते है कि जीवित महतो के दो पुत्र धर्मदेव महतो और कमलदेव महतो के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।

जिसमें धर्मदेव महतो जेल से बेल पर छूट कर हाल ही में घर आया हुआ था। बदला लेने की नीयत से रविवार के रात्रि 1:00 बजे अपने ही 65 वर्षीय मां पार्वती देवी की सोये अवस्था में गड़ासी से सिर और छाती पर बार-बार वार कर मौत की नींद सुला दिया।

उसने ही भाई कमलदेव महतो को इस हत्या के केस में  फंसाने के लिए पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर बुला लिया। तत्पश्चात  डुमरियाघाट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजी कुत्ते और एफएसएल की टीम को बुला घटना की जांच शुरू की।

वहीं मृत महिला के परिजनों को थाना लाकर पूछताछ की जाने लगी , जिसमें मृत महिला के छोटे पुत्र धर्मदेव महतो ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बड़ा भाई मां से जमीन लिखाने का दबाव बना रहा था। जिस जमीन की लालच में घटना घटित हुआ है।

 इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि हत्यारा पुत्र धर्मदेव महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वही शव को अंत्यपरीक्षण  के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page