तेज प्रताप यादव के समर्थन में आये सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, समझौते’ की तर्ज पर की रिहाई की मांग

तेज प्रताप यादव के समर्थन में आये सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, समझौते’ की तर्ज पर की रिहाई की मांग
Facebook WhatsApp

पटना। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बीच पटना में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो गई है।उनकी गिरफ्तारी के विरोध में अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी तेज प्रताप यादव की तत्काल रिहाई की मांग की है।

सोमवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शत्रुघ्न सिन्हा ने मांग की कि दिल्ली में हुए ‘समझौते’ की तर्ज पर बिहार में भी प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को तुरंत रिहा किया जाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी सवाल उठाया कि क्या तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। उन्होंने इस संदर्भ में यह भी उल्लेख किया कि गिरफ्तारी से पहले तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर किसी राजनीतिक आशंका का असर इस कार्रवाई पर पड़ा है।अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर को टैग करते हुए उनकी भी सराहना की और उन्हें एक बेहतर नेता बताया। पाेस्ट में उन्हाेंने सीवान, पटना, छपरा समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के प्रति प्रशासन के रवैये की आलोचना करते हुए इसे निंदनीय बताया।

उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार के कई जिलों में व्यापक प्रदर्शन हुए थे। विभिन्न स्थानों से सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। तेज प्रताप यादव भी छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी और विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page