डकैती और आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस को थी तलाश

डकैती और आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस को थी तलाश
Facebook WhatsApp

डुमरियाघाट। स्थानीय थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और डकैती के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में डुमरियाघाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामपुर खजुरिया पंचायत के  रमपुरवा निवासी नागा साह का पुत्र लालबाबू कुमार उर्फ़ लालबाबू साह है। जिसकी तालाश कई थाना की पुलिस कर रही थी। बताते है  कि डुमरीयाघाट थाना कांड संख्या. 119/26 आर्म्स एक्ट एवं डकैती के प्रयास में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है । इसके अलावें उसके विरुद्ध 

संग्रामपुर कांड संख्या 212/2020, 

डुमरियाघाट थाना कांड संख्या169/2024, 

मेहसी थाना (सारण) कांड संख्या. 395/2024 ,

साहिबगंज (मुजफ्फरपुर) थाना कांड संख्या 303/2023, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 705/2025 मामले दर्ज है। पुलिस को उसकी वर्षों से तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page