भाजपा हमलावरों पर प्राथमिकी नहीं, उल्टे कांग्रेस नेताओं को बनाया गया अभियुक्त:कांग्रेस

भाजपा हमलावरों पर प्राथमिकी नहीं, उल्टे कांग्रेस नेताओं को बनाया गया अभियुक्त:कांग्रेस
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं कांग्रेस नेता करुणा सागर तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कानून के शासन के बजाय सत्ताधारी दल के हितों की रक्षा में लगी हुई है।

करुणा सागर ने कहा कि जिसने हमारे कार्यालय पर हमला किया, जिसने हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा, पुलिस उसी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। बिहार में कानून का राज नहीं, बल्कि सत्ताधारियों का राज स्थापित करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि 22 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस कार्यकर्ताओं ने बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर सुनियोजित हमला किया। इस हमले में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घायल हुए तथा कई वाहनों को क्षति पहुंचाई गई। इसके बावजूद पटना पुलिस ने कांग्रेस द्वारा दिए गए आवेदन पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की।इन नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय हमलावर पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और उसमें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सहित कई कांग्रेस नेताओं को अभियुक्त बना दिया।

उन्होंने इसे न्याय और कानून के सिद्धांतों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि हमारे ही कार्यालय पर हमला हुआ और मुकदमा भी हम पर ही दर्ज कर दिया गया। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं, बल्कि तानाशाही का उदाहरण है।संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता प्रेमचंद सिंह, नदीम अंसारी, सामंत प्रधान मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page