रक्सौल में सहायक अभियंता के घर चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

रक्सौल में सहायक अभियंता के घर चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल.। बिजली विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार निराला के आवास से 28 हजार रुपये नकद और करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मरम्मत कार्य कर रहे बीरबल कुमार और अभिषेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली।

उनकी निशानदेही पर कचरे के ढेर में छिपाए गए 60 ग्राम सोने के आभूषण और 23 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 343/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page