कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भोजन से कई छात्राएं बीमार

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भोजन से कई छात्राएं बीमार
Facebook WhatsApp

-जांच के लिए छात्रावास पहुंचे एसडीएम 

संग्रामपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित दमड़ी असर्फी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास में मंगलवार की रात्रि भोजन करने के बाद बच्चियों के पेट में दर्द व उल्टी होने लगी।

प्रभारी वार्डन सह शिक्षिका निधि कुमारी द्वारा आनन फानन में संग्रामपुर सीएससी अस्पताल ले जाया गया। जहां 13 वर्षीय मेनिका कुमारी,13वर्षीय शिल्पी कुमारी,जहाना खातून,अंशु कुमारी,16वर्षीय रूपा कुमारी,17 रागनी कुमारी को भर्ती कराया गया।जांच के दौरान चार छात्राओं को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेनिका कुमारी,शिल्पी कुमारी,जहाना खातून व रागनी कुमारी को मोतिहारी रेफर कर दिया गया।

सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर धीरज कुमार ने बताया कि यहा भर्ती दोनो छात्राएं ठीक है। घटना की सूचना पर केजीविभी के प्रभारी संतोष कुमार अरेराज एसडीएम अंजली शर्मा पहुंच जांच किया ।जांच के दौरान एसडीएम ने किचन भी देखा और प्रभारी वार्डन निधि कुमारी को फटकार लगाते हुए कहा की किचन की साफ सफाई व व्यवस्था को दुरुस्त करे।

वाडेन आशा कुमारी ने बताया कि मैं तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मुजफ्फरपुर में हु। वार्डन का प्रभार शिक्षिका निधि कुमारी को दिया गया है।

 वही प्रभारी वाडेन निधि कुमारी ने बताया कि

प्रतिदिन की तरह सभी छात्राएं खाना खा चुकी थी। जब उन्हें दिक्कत हुई तो अस्पताल ले गया गया। बीईओ विनय तिवारी ने कहा कि छात्रावास में कार्यरत सभी कर्मी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।सही जबाव नही मिलने पर करवाई होगी।अरेराज एसडीएम अंजली शर्मा ने छात्रावास के किचन और व्यवस्था की जांच की ।सुधार के निर्देश दिए गए है।सुधार नही हुआ तो करवाई होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page