मूसलाधार बारिश से थाना के महिला बैरक हुआ जलमग्न, नगर पंचायत की असलियत उजागर 

मूसलाधार बारिश से थाना के महिला बैरक हुआ जलमग्न, नगर पंचायत की असलियत उजागर 
Facebook WhatsApp

 

सुगौली। नगर पंचायत में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत की तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। हालात इतने गंभीर हैं कि थाना परिसर के पीछे की जगह जलमग्न हो गया है। थाना परिसर स्थित महिला बैरक में करीब दो फीट पानी भर जाने से महिला पुलिसकर्मियों का सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बैरक में जलजमाव के कारण कीड़े-मकोड़ों का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी गहरा गई हैं। खाने-पीने, रहने और सोने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

थाना परिसर के पीछे चारों ओर पानी जमा हो जाने से स्थिति  गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने के बजाय केवल जनरेटर से पानी निकलवाकर खानापूर्ति कर रही है।

बरसात खत्म होते ही समस्या फिर जस की तस रह जाती है, जिससे हर वर्ष यही संकट दोहराया जाता है। यदि शीघ्र प्रभावी और स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश का जो सिलसिला जारी है वैसी स्थिति में महिला पुलिसकर्मियों को बैरक खाली कर वैकल्पिक आवास में भेजने की नौबत आ सकती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कानून-व्यवस्था संभालने वाले थाना परिसर की ही ऐसी दुर्दशा है, तो आम जनता की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। अब लोगों की निगाहें नगर पंचायत और संबंधित विभाग पर टिकी हैं कि वे अस्थायी उपायों से आगे बढ़कर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब सुनिश्चित करते हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page