गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम

गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मठलोहियार मौजे टोला वार्ड संख्या-13 में मंगलवार को घर के समीप पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान वीरन राम की पुत्री गोलू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, घर के बगल में स्थित गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। आशंका है कि पैर फिसलने के कारण गोलू उसमें गिर गई। नतीजतन गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब तीन से चार घंटे की तलाश के बाद उसका शव गड्ढे के पानी में मिला।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही जिला परिषद पति रोहित गिरि, निवर्तमान प्रमुख पुत्र मनोज राम,सरपंच प्रतिनिधि अच्छे लाल सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देश पर एसआई पारस चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।सरपंच प्रतिनिधि अच्छे लाल सिंह ने बताया कि मृतका का परिवार अत्यंत गरीब है। उसके पिता वीरन राम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गोलू छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता सुमित्रा देवी, पिता वीरन राम समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page