नेपाली शराब एवं बाइक जब्त, तस्कर फरार

नेपाली शराब एवं बाइक जब्त, तस्कर फरार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। 71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी की ‘जी’ कंपनी, बरहरवा एवं बीओपी झांझरा की संयुक्त टीम ने विशेष नाका जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब तथा एक मोटरसाइकिल को जब्त किया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर ‘जी’ कंपनी बरहरवा एवं बीओपी झांझरा की टीम ने विशेष नाका लगाकर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू की।.

झांझरा पुल के समीप भारतीय सीमा में करीब 50 मीटर अंदर, सीमा पीलर संख्या 362/13 के पास टीम ने कार्रवाई करते हुए 60 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब और एक बाइक लावारिस अवस्था में बरामद की। एसएसबी के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे  का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब और मोटरसाइकिल को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जितना थाना को सौंपा जाएगा, जहां उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page