इंडो नेपाल स्थित नेपाली नदियों में पानी के दबाव एवं कटाव का डीएम ने किया निरीक्षण

इंडो नेपाल स्थित नेपाली नदियों में पानी के दबाव एवं कटाव का डीएम ने किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

अभियंताओं को बाढ़ निरोधक कार्य के दिए निर्देश 

मोतिहारी/रक्सौल। जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के साथ  नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र तथा रक्सौल अनुमंडल के अंतर्गत त्रिवेणी नहर प्रमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर पानी के दबाव जायजा लिया। विगत 3-4 दिनों से हो रही बारिश  के कारण नेपाल के सीमावर्ती  तिलावे नदी के जल स्तर में वृद्धि देखी गई। फलस्वरूप त्रिवेणी  नहर शाखा के बाये बांध में कई जगहों पर कटाव के बिंदुओं का निरीक्षण  किया।

उन्होने मौजूद सभी अभियंताओं को सभी बांधों पर कड़ी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया  की बाढ़ प्रमंडल के अभियंता लगातार सभी बांधों पर नजर बनाए रखें एवं नाइट पेट्रोलिंग सहित लगातार चौकसी रखने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अगर कहीं समस्या है तो उसकी तुरंत मरम्मती कराएं। किसी भी स्थिति में इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी रक्सौल, कार्यपालक अभियंता त्रिवेण नहर प्रमंडल रक्सौल, अधीक्षण अभिंयता, तिरहुत नहर अंचल रक्सौल, एवं संबंधित कनीय अभियंता मौजूद  थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page