माहेर ममता निवास के लोकार्पण में झलकी भारत-नेपाल की सांस्कृतिक आत्मीयता

माहेर ममता निवास के लोकार्पण में झलकी भारत-नेपाल की सांस्कृतिक आत्मीयता
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल में माहेर ममता निवास के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में सेवा, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत की भी मनमोहक झलक देखने को मिली।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता लायन पिया सिंह एवं संयुक्त सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह ने नेपाली संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए माहेर ममता निवास, रक्सौल की संस्थापक निदेशिका सिस्टर लूसी कुरियन, अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, सचिव डॉ. निकोला पवार, हीराबेगम मुल्ला सदस्य, अनिरुद्ध गडनकुश सदस्य, मर्सी मेंडोंका सदस्य, सिंडिथ क्यूस्टर सदस्य सभी अतिथियों का खादा (अंगवस्त्र) एवं ढाका टोपी पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि नेपाली संस्कृति एवं परम्परा में खादा श्रद्धा, सम्मान, पवित्रता और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है, जबकि ढाका टोपी राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। सम्मान से अभिभूत लूसी कूरियन तथा जर्मनी से आए अतिथियों ने ला. पिया सिंह एवं ला. प्रसिद्धि आनंद सिंह के प्रति बार-बार आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात लूसी कूरियन ने भी दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।‌ इस अवसर पर उपस्थित भारत विकास परिषद् ,शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ला. पिया सिंह एवं ला. प्रसिद्धि आनंद सिंह के इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि नेपाली संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप किया गया यह सम्मान भारत-नेपाल के अटूट सांस्कृतिक संबंधों, आत्मीयता और पारस्परिक सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण है। 

 लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई के कैबिनेट    में शामिल पदाधिकारी ला. नारायण रुंगटा ,ला. साइमन रेक्स लायन मो. निजामुद्दीन एवं ला .अमित कुमार ने भी भारत नेपाल के बेटी रोटी के संबंधों  को और ऊंचाई पर स्थापित होने की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। काली सेना के राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसकी जानकारी परिषद् के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी एवं लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page