राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया रक्सौल में आवासित बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्था देख डीएम ने जताई प्रसन्नता

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया रक्सौल में आवासित बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्था देख डीएम ने जताई प्रसन्नता
Facebook WhatsApp

– चार सौ बच्चे- बच्चियों को निः शुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही राइजिंग स्टार 

– कुष्ठ रोगियों के परिवार के बच्चों के लिए संस्था पालनहार 

मोतिहारी/रक्सौल। राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया एक  सामाजिक संस्था है, जो भारत में कुष्ठ रोग  से प्रभावित परिवारों और उनके बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। संस्था भारत के तीन राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। बिहार में इसका प्रमुख केंद्र पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित एंड्रयूज़ कैंपस में संचालित है।

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों के बच्चों को सम्मानजनक, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य निखारने का है। संस्था अपने आवासीय विद्यालय में लगभग 1000 बच्चों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा तथा नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान कर रही है।

बच्चों को कक्षा 12 वीं तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इनमें से 400 बच्चे रक्सौल में हैं। पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, पटना  सहित अन्य क्षेत्रो .से बच्चों का चयन कर उन्हें शिक्षा एवं समग्र विकास का अवसर दिया जा रहा है। संस्था शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, शौचालय निर्माण, आजीविका सहायता तथा सामुदायिक विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम भी संचालित करती है, ताकि कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवार आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन बसर कर सकें।

मंगलवार को जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के साथ संस्थान का भ्रमण किया गया। डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का गहन अवलोकन किया एवं अपने सकारात्मक विचार व्यक्त किए।

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया परिवार द्वारा जिलाधिकारी के इस प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक दौरे के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। और कहा गया है कि भविष्य में भी जिला प्रशासन का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा। “शिक्षा, सेवा और सम्मान के माध्यम से हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण ही राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया का संकल्प है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page