पंचायतो में शेष बचे सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य शीघ्र कराएं पूर्ण:डीएम
-सरकारी कर्मियों को पंचायत सरकार भवन में कार्य करने का सख्त निर्देश
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, जिला पंचयात राज राम जनम पासवान एवं सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने प्रखंडो में स्थापित होने वाले सोलर स्ट्रीट लाइट के लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से शीघ्र पूर्ण कराने का निर्दश गया। वहीं अक्रियाशील लाइट को चिन्हित करते हुए उसकी सूची जिला पंचयात राज कार्यलय में उपलब्ध कराने को कहा, ताकि अक्रियाशील लाइट को क्रियाशील किया जा सके।
भवन निर्माण विभाग एवं स्थानीय संगठन अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम पंचयातों में पूर्ण कराये गए पंचयात सरकार भवन को शत प्रतिशत क्रियाशील रखने का निर्देश दिया एवं सप्ताह में 02 दिन एक-एक पंचयात सरकार भवन का निरीक्षण के साथ ही पंचयात स्तर के विकास मित्र, कृषि सलाहकार, आवास सहायक और राजस्व कर्मचारी अपने कार्यो का निष्पादन पंचायत सरकार पंचायत सरकार भवन से ही करें।
उन्होंने सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी, को निदेशित किया की वे पंचयात स्तर के कर्मी पंचयात सरकार भवन पर उपस्थित होकर काम कर रहे है या नहीं, इसकी निगरानी एवं इससे संबधी प्रतिवेदन जिला पंचयात राज कार्यालय पूर्वी चम्पारण में भेजना सुनिश्चत करेंगे।

