20 हजार का इनामी नाज भेजा गया न्यायिक हिरासत में

20 हजार का इनामी नाज भेजा गया न्यायिक हिरासत में
Facebook WhatsApp

– नाज के विरुद्ध सिर्फ केसरिया थाने में है 26 मामले

मोतिहारी। नाज खान उर्फ पप्पू की गिरफ्तारी पुलिस ने एक जालसाजी के मामले में किया है। पटना के बांकीपुर विधान सभा चुनाव में जनसुराज के कैंडिडेट के नामांकन रैली में पहुंचे नाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन किया,जिसके द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। केसरिया थाने के बैरिया गांव निवासी नाज के विरुद्ध एसपी स्वर्ण प्रभात ने 20 हजार इनाम की घोषणा की थी।

नाज पर कुल 30 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें अकेले 26 एफआईआर केसरिया थाने में दर्ज है। वही दो प्राथमिकी बीजधरी, एक छतौनी और एक नगर थाने में मामला दर्ज है। उक्त मामलों में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट , रंगदारी, जालसाजी, पुलिस पर हमला सहित गिरफ्तारी का विरोध करना और कई विविध तरह के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नाज से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page