उद्धव और केजरीवाल ने सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की

उद्धव और केजरीवाल ने सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने जंतर-मंतर पर 17 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उनसे अनशन तोड़ने की अपील की।सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने कहा कि सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि वे गुरुवार को जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिलने जाएंगे और उनसे अपील करेंगे कि वह अपनी भूख हड़ताल अब समाप्त कर दें।

वहीं, समर्थकों की ओर से अनशन समाप्त करने की भावुक अपीलों पर वांगचुक ने अडिग रहते हुए कहा, मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहो। सरकार से पूछो कि वे आखिरकार बातचीत की मेज पर क्यों नहीं आ रहे हैं?उद्धव ठाकरे, केजरीवाल और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सीजेपी के जंतर-मंतर से संसद तक एक शांतिपूर्ण मार्च का समर्थन करने की बात कही है।

आंदोलनकारियों ने देश की जनता से डिजिटल हमदर्दी छोड़कर सड़कों पर उतरने और इस मार्च को सफल बनाने के लिए ‘70116 70115’ पर मिस्ड कॉल देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि देशभर के छात्र विभिन्न मुद्दों और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। विपक्ष के कई नेताओं का इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।वहीं, सोनम वांगचुक और यहां एकत्रित छात्र समूह का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page