बापूधाम रेलवे स्टेशन परिसर से पुलिस की बर्दी में संदिग्ध युवक गिरफ्तार
मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर से नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार पुलिस की वर्दी पहनकर स्टेशन परिसर में में घूम रहा था। लिहाजा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस की पूछताछ में युवक खुद को पुलिसकर्मी साबित करने के लिए कोई वैध पहचान पत्र या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नतीजतन नगर थाने की पुलिस ने उसे फर्जी पुलिसकर्मी साबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो राजेपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है।
फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि गिरफ्तार युवक पुलिस की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन पर किस मकसद से घूम रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसका संबंध किसी आपराधिक गिरोह से तो नहीं है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

