तुरकौलिया के सेमरा टोला मे बारिश में कच्चा मकान गिरा, मां-बेटी जख्मी

तुरकौलिया के सेमरा टोला मे बारिश में कच्चा मकान गिरा, मां-बेटी जख्मी
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत सेमरा टोला गांव में रविवार की देर रात तेज बारिश के कारण एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घर में सो रही मां-बेटी घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित घर मालिक इरशाद अंसारी का एल्बेस्टर और ईंट से बना मकान लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो गया था। रविवार की देर रात परिवार के लोग घर के एक कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया। कमरे में इरशाद की भाभी नसीमा खातून, उनकी पुत्री सबली और उसके दो बच्चे सोए हुए थे। मकान गिरने से नसीमा खातून और उनकी पुत्री सबली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दोनों बच्चों को हल्की खरोंच आई है। हादसे के बाद परिजनों में चीख-चित्कार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के कारण कई कच्चे मकान जर्जर स्थिति में हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

वहीं, इस मामले में अंचल अधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।  आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page