पिकअप ने अधेड़ को रौंदा,मौत,परिजनों में कोहराम

पिकअप ने अधेड़ को रौंदा,मौत,परिजनों में कोहराम
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। अरेराज-हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर भवानीपुर चौक के समीप सोमवार को लापरवाह पिकप चालक ने संतुलन खो दिया। नतीजतन सड़क किनारे पैदल  चल व्यक्ति को कुचला दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक उतरी भवानीपुर पंचायत के वार्ड सात निहालु टोला गांव के स्व. सुखी ओझा के 57 वर्षीय पुत्र राजकुमार ओझा बताये गये है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों व मृतक के पुत्र त्रिलोकी ओझा ने बताया कि राजकुमार ओझा घर से पैदल निकल कर एसएच 74 किनारे पहुंचे थे, तभी लापरवाह पिकअप चालक ने इतना जबरदस्त ठोकर मारा की पेड़ को तोड़ते हुए उनको रौंद डाला, जिससे उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकप गाड़ी को जप्त कर लिया गया है। चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। उतरी भवानीपुर पंचायत के मुखिया रेणु देवी के प्रतिनिधि ओंकार प्रसाद जयसवाल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया। वही आपदा के तहत मृतक के परिजन को सहायता राशि मुहैया कराने की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page